Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsAction Against Ineligible Ration Beneficiaries in Bagaha Over 15 000 Identified
15871 अपात्र लाभुको का राशन कार्ड से हटेगा नाम

15871 अपात्र लाभुको का राशन कार्ड से हटेगा नाम

संक्षेप:

बगहा अनुमंडल में 15,871 अपात्र राशन लाभुकों की पहचान की गई है। इन लाभुकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अपात्रता के कारण जैसे चार पहिया वाहन, कृषि भूमि, और उच्च आय शामिल हैं। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे।

Jan 25, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बगहा । अनुमंडल में अपात्र राशन लाभुकों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद शुरु हुई हैं। बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंडों के साथ-साथ रामनगर नगर परिषद और बगहा नगर परिषद क्षेत्र के 15871 लाभुकों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अनुमंडल अंतर्गत कुल 15,871 अपात्र राशन लाभुकों की पहचान की गई है। इनमें बगहा एक प्रखंड में 3,371, बगहा दो प्रखंड में 4,671, ठकरहा प्रखंड में 644, मधुबनी प्रखंड में 885, रामनगर प्रखंड में 3,198, भीतहां प्रखंड में 1,212 तथा पिपरासी प्रखंड में 472 लाभुक शामिल हैं। इसके अलावा बगहा नगर परिषद क्षेत्र में 1,030 और रामनगर नगर परिषद क्षेत्र में 388 अपात्र लाभुक चिन्हित किया गया हैं।अनुमंडल

आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे लाभुकों को अपात्र माना गया है जिनके पास चार पहिया वाहन है, जिनके नाम पर ढाई एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं, जो आयकर रिटर्न भरते हैं या जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से अधिक तथा वार्षिक आय 1,20,000 रुपये से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इन सभी अपात्र लाभुकों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ लाभुकों को नोटिस दी जा चुकी है, जबकि शेष को नोटिस भेजी जा रही है। नोटिस के माध्यम से उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लाभुकों से प्राप्त जवाबों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित लाभुकों का राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अपात्र लाभुकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;