पटना से वीटीआर में भ्रमण पर पहुंची 95 सदस्यीय टीम

Mar 01, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

पटना से आए 95 सदस्यों की टीम ने वाल्मीकी नगर में वीटीआर का भ्रमण किया। यह टीम बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के तहत जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए आई थी। यह यात्रा बिहार सरकार द्वारा कर्मचारियों को बिहार भ्रमण कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

पटना से वीटीआर में भ्रमण पर पहुंची 95 सदस्यीय टीम

पटना से वीटीआर में भ्रमण पर पहुंची 95 सदस्यीय टीम वाल्मीकिनगर। वीटीआर का भ्रमण करने तथा जंगल सफारी का लुप्त उठाने के लिए प्रति दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक टाईगर वाल्मीकि नगर पहुंच रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम पटना से योजना एवं विकाश विभाग के 95 सदस्यीय टीम बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के अंतर्गत वीटीआर के भ्रमण तथा जंगल सफारी करने के उद्वेश्य से वाल्मीकि नगर पहुंची। टीम के एडमिन सुमित कुमार तथा मुकेश कुमार ने बताया की बिहार सरकार के द्वारा सभी विभाग के कर्मचारियों को बिहार भ्रमण कराया जा रहा है।

इसके अंतर्गत योजना तथा विकाश विभाग के 95 सदस्यीय टीम को वीटीआर के अंतर्गत वाल्मीकि नगर का परिभ्रमण करने का मौका मिला है। शुक्रवार की शाम पहुंची हमारी टीम को वाल्मीकि नगर स्थित एलीफेंटा पीट रिसोर्ट्स के प्रबंधक आशुतोष द्विवेदी के द्वारा वीटीआर का भ्रमण करने आये हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।