दुर्घटना में मौत मामले में एक गिरफ्तार
बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता नगर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में रविवार की

बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता नगर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में रविवार की दोपहर कार सीखने के दौरान ठोकर लगने से नौ वर्षीय सागर कुमार की हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया वार्ड 31 निवासी सागर के पिता सिकंदर राम की शिकायत पर यातायात थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि दिलशेद अहमद को गिरफ्तार किया गया है। मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल बस स्टैंड के सामने रहता है। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विदित हो कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में कार सीखने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई थी। कॉलेज परिसर में खेल रहे सागर कुमार को कार से ठोकर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने दिलशेद अहमद को हिरासत में ले लिया था । सागर कुमार तीन भाइयों और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



