ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहा79976 छात्र-छात्राओं की रुक सकती है लाभुक राशि

79976 छात्र-छात्राओं की रुक सकती है लाभुक राशि

जिले के 79976 छात्र-छात्राओं को मिलने वाली लाभुक राशि रुक सकती है। विद्यालय प्रधानों द्वारा 79976 छात्र-छात्राओं की हाजिरी मार्क नहीं की गई है। इससे सरकारी विद्यालयों में संचालित विभिन्न लाभकारी...

79976 छात्र-छात्राओं की रुक सकती है लाभुक राशि
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 06 Feb 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के 79976 छात्र-छात्राओं को मिलने वाली लाभुक राशि रुक सकती है। विद्यालय प्रधानों द्वारा 79976 छात्र-छात्राओं की हाजिरी मार्क नहीं की गई है। इससे सरकारी विद्यालयों में संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की राशि जो सीधे लाभुक के खाते में हस्तांतरण होनी है रुक सकती है।

लाभुक राशि सीधी छात्रों के खाते में जाए इसके लिए एनआईसी व शिक्षा विभाग ने क्रमश: ई लाभार्थी पोर्टल व मेधा सॉफ्ट सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिसके माध्यम से एक क्लिक में लाभार्थी छात्र- छात्राओं के खाते में राशि हस्तांतरित हो जाएगी।

इसके लिए विद्यालयों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन एंट्री ई लाभार्थी पोर्टल पर की जानी है। लेकिन जिले के सरकारी विद्यालयों द्वारा इसमें रुचि दिख रही है। जबकि विभाग द्वारा सितंबर माह से ही इस संबंध में बार-बार स्कूलों को रिमाइंडर भेज रहा है। इसके बावजूद जिले के 79976 छात्र छात्राओं का अटेंडेंस अब तक मार्क नहीं किया जा सका है। जबकि योजना लाभ के लिए नामांकित छात्र-छात्राओं की 75 फीसद उपस्थिति अनिवार्य है। इसके लिए पोर्टल पर नामांकित छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन एंट्री के बाद 75 फीसद उपस्थिति वाले छात्रों को मार्क किया जाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें