ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाअंतरजातीय विवाह करने वालों को 7.75 लाख

अंतरजातीय विवाह करने वालों को 7.75 लाख

अंतरजातीय विवाह करने वाले 10 दंपत्तियों को अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह ने शनिवार को 7.75 लाख रुपये की राशि वितरित की। मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत यह राशि दंपत्तियों के...

अंतरजातीय विवाह करने वालों को 7.75 लाख
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 17 Aug 2019 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरजातीय विवाह करने वाले 10 दंपत्तियों को अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह ने शनिवार को 7.75 लाख रुपये की राशि वितरित की। मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत यह राशि दंपत्तियों के बीच वितरित की गई।

मौके पर अपर समाहर्ता ने कहा कि अंतरजातीय विवाह करने वाले समाज से जाति प्रथा की बुराई को खत्म कर रहे हैं। इससे छुआछूत दूर होती है। वहीं दहेज प्रथा पर भी रोक लगाने में मदद मिल रही है।

प्रोत्साहन राशि शीतल शर्मा, निशा देवी, ममता कुमारी, रेणु कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, रीता देवी, चन्द्रावती कुमारी, रागनी कुमारी व मधुमाला सिन्हा के बीच वितरित की गई। उन्होंने कहा कि अधिक लोगों को अंतरजातीय विवाह करना चाहिए। इससे जाति व दहेज प्रथा एक साथ खत्म हो जाएगी। सरकार की ओर से यह योजना इसी के लिए लाई गई है। समाज में ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें योजना का लाभ भी दिलाना चाहिए। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग ममता झा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए सरकार की ओर से यह राशि दी गई है। योजना का लाभ लेने के लिए दो साल के अंदर ही आवेदन देना होता है। इस योजना के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाली लड़की के नाम से एफडी (सावधि जमा) प्रदान की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें