ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाकेरल से 40 संदिग्धों के पहुंचने पर हड़कंप

केरल से 40 संदिग्धों के पहुंचने पर हड़कंप

प्रखंड के धोकराहा पंचायत में केरल में रोजगार के लिये गये 40 लोगो के वापस लौटने की सूचना व उनके संक्रमित होने की सूचना पर प्रशासनिक महकमे में हडकंप की स्थिति व्यापत हो...

केरल से 40 संदिग्धों के पहुंचने पर हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 21 Mar 2020 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के धोकराहा पंचायत में केरल में रोजगार के लिये गये 40 लोगो के वापस लौटने की सूचना व उनके संक्रमित होने की सूचना पर प्रशासनिक महकमे में हडकंप की स्थिति व्यापत हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही डा ए चौबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने धोकराहा पंचायत में जाकर शनिवार को इसकी जांच की। हालांकि जांच में संक्रमण नहीं पाया गया। जांच के दौरान दो दर्जन लोगो के वापस लौटने की पुष्टि हुई। मेडिकल टीम ने घर वापस लौटने वाले लोगो के घर घर जाकर उनके स्वास्थ्य के जांच का काम किया। हालांकि इस दौरान एक गायब मिला। जिससे 23 लोगो की जांच का काम ही किया जा सका। जांच के संबंध में मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे डा ए चौबे ने बताया कि केरल में काम करने वाले धोकराहा पंचायत में 40 ग्रामीणोंे के घर वापस लौटने की जानकारी मिली थी। लेकिन जांच में 24 लोग के वापस आने की पुष्टि हुई। इसमे से 23 लोगो के स्वास्थ्य के जांच का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि एक गायब मिला है। इन 23 लोगो में बीमारी के लक्षण नही मिले है। यह लोग स्वस्थ पाये गये है।

डा चौबे ने कहा कि गायब व्यक्ति के सबंध में भी पंचायत प्रतिनिधियों से जानकारी जुटाई जा रही है। डा चौबे ने कहा कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को रिपार्ेट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी खटौरी पंचायत के बाडा बेलवा गांव में हैदराबाद में काम करने वाले दो युवको के वापस लौटने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उनकी जांच की गई । जांच में हैदराबाद से आये सोहन राम के दोनो पुत्र लव कुमार व रोहित कुमार को स्वस्थ पाया गया था। कोरोना वायरस के मद्देनजर गांवो में लोग काफी जागरूक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें