आंगनबाड़ी में सिरप पीने से 25 बच्चे हुए बीमार

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

गौनाहा के पकड़ी बिसौली आंगनबाड़ी केंद्र में विटामिन डी-3 सिरप पिलाने के बाद 25 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बच्चों की बेचैनी और बेहोशी से अफरातफरी मच गई। उन्हें गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन एक बच्ची अपनी माता-पिता को पहचान नहीं पा रही।

आंगनबाड़ी में सिरप पीने से 25 बच्चे हुए बीमार

गौनाहा। गौनाहा प्रखंड की माधोपुर पंचायत स्थित पकड़ी बिसौली आंगनबाड़ी केंद्र-180 में शुक्रवार को विटामिन डी-3 सिरप पिलाने के बाद 25 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। एक-एक कर बच्चों को बेचैनी होनी लगी और वे बेहोश होने लगे। इससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी मिलते ही अभिभावकों के साथ ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। बच्चों को तत्काल गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज खबर लिखे जाने तक जारी था। गौनाहा रेफरल अस्पताल के डॉ. कौशिक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज चल रहा है। अब सभी बच्चे सामान्य हो रहे हैं।

हालांकि रीना देवी ने बताया कि मेरी पुत्री मानवी कुमारी हमलोगों को नहीं पहचान पा रही है। वह सुध-बुध खो चुकी है। वह अटपटी बातें कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम शिम्पी कुमारी शुक्रवार को पकड़ी बिसौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-180 पर पहुंची। यहां बच्चों को विटामिन डी-3 सिरप पिलाई। इसके तुरंत बाद बच्चे बेचैन हो उठे। एक के बाद एक बच्चे बेहोश होने लगे। बच्चों के बीमार पड़ते ही केंद्र पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस वहां भेजी गई। सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि रीना कुमारी ने बताया कि मेरी पुत्री मानवी कुमारी उन्हें पहचान नहीं पा रही है। इससे परिजन घबराए हुए हैं।बीमार पड़ने वाले बच्चेअंकुश कुमार, रिंकी कुमारी, ऋषि कुमारी, अंचित कुमार, प्रीति कुमारी, अदिति कुमारी, सनोली कुमारी, शिवानी कुमारी, अर्पिता कुमारी, मिथलेश कुमार, अनुष्का कुमारी, चांदनी कुमारी, साक्षी कुमारी, सोनू कुमार, अनिशा कुमारी, छोटी कुमारी, अन्याय कुमारी, राजू कुमार, ललित कुमारी और विकास कुमार सहित 25 बच्चे शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।