
इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या
संक्षेप: बेतिया में संत कबीर रोड पर एक 16 वर्षीय छात्रा खुशी कुमारी ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की शाम की है। खुशी नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरीमन गांव की निवासी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को...
बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। नगर से सटे बानूछापर के संत कबीर रोड में इंटर की छात्रा खुशी कुमारी (16) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । घटना शनिवार की देर शाम की है । थानाध्यक्ष बबलू यादव ने बताया कि मृतका खुशी कुमारी नवलपुर थाना के सेमरीमन गांव के वार्ड 13 निवासी अनूप राव की पुत्री थी । जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है । आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है । परिजनों को अगर किसी तरह की कोई शंका है तो उन्हें आवेदन लिखकर देने के लिए कहा गया है।

परिजनों के आवेदन के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री व परिवार के लोग किराए के मकान में संत कबीर रोड में भारत कुमार के मकान में रहते थे । पिछले तीन दिनों से खुशी घर में अकेली थी । परिवार के अन्य लोग घर चले गए थे । शनिवार की देर शाम सूचना मिली कि खुशी ने पंखा के फंदे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली है । सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि खुशी की मौत हो चुकी थी । उन्होंने बताया कि घटना कैसे घटी है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है । पुलिस सूत्रों के अनुसार मकान मालिक ने घटना की सूचना थाना को दी थी। थाने की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि शव दुपट्टे से लटक रहा है। दरवाजा अंदर से बंद था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




