सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में अहवर के सुशांत ने मारी बाजी

Mar 02, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहवर शेख निवासी राजीव कुमार

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में अहवर के सुशांत ने मारी बाजी

बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहवर शेख निवासी राजीव कुमार मिश्रा व श्रीमती गीतांजलि के पुत्र सुशांत राज ने आल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। 11 वर्षीय सुशांत शहर के एजी मिशन स्कूल में कक्षा छठा का छात्र है। अंबिकापुर छतीसगढ़ के लिए उसने क्वालीफाई किया है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ दादा परमानंद मिश्र, नाना राम बहादुर तिवारी को दिया है। एजी चर्च के प्रधानाध्यापक सपन जोसेफ ने छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर की। उसकी इस सफलता पर सांसद डा. संजय जायसवाल, नरकटियागंज के विधायक संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, पूर्व विधायक प्रकाश राय, निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया, नगर पार्षद रोहित सिकारिया, समाजसेवी विनय कुमार सिंह, व्यवसायी मनोज केशान, राहुल मिश्रा आदि ने उसे बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।