Hindi NewsBihar NewsBaba Shravan Das, accused of rape arrested after impregnated minor girl promising to marry
पकड़ा गया रेप का आरोपी बाबा श्रवण दास, नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया था प्रेग्नेंट

पकड़ा गया रेप का आरोपी बाबा श्रवण दास, नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया था प्रेग्नेंट

संक्षेप:

कथावाचक ने मोहपाश में फंसाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गले में माला पहनाकर शादी का ढोंग रचा। लड़की बाबा के साथ पत्नी की तरह रहने लगी।

Jan 18, 2026 03:28 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के दरभंगा में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपित कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पॉक्सो अधिनियम के विशेष जज के न्यायालय में उपस्थित किया गया। वहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। इस कांड के आरोपी मौनी बाबा अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपित के विरुद्ध लड़की की मां ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें बिरौल थाना क्षेत्र के परड़ी निवासी श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर तथा रामउदित दास उर्फ मौनी बाबा को आरोपित किया गया था। आरोपित श्रवण दास की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी पॉक्सो न्यायालय में गत सात जनवरी को दाखिल की गई थी। इसकी सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख निर्धारित थी लेकिन, एक वकील के निधन को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे। इस कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें:पटना के बाद बिहार में एक और छात्रा से दुष्कर्म, बीच सड़क से उठा ले गए 4 हैवान

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छापेमारी की और एक घर में छिपे श्रवण दास महाराज को हिरासत में लिया। महिला थाना में दर्ज कांड के अनुसार, आरोप है कि कथावाचक ने मोहपाश में फंसाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गले में माला पहनाकर शादी का ढोंग रचा। लड़की बाबा के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया और प्रेग्नेंट हो गयी तो गर्भपात करवा दिया।

ये भी पढ़ें:पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में ऐक्शन तेज; IG ने हॉस्टल का जायजा लिया

उसके बाद आरोपी उससे दूर रहने लगा। जब लड़की और उसके परिजनों ने साथ रखने का दबाव बनाया तो शादी की बात से इनकार कर गया। परिजनों ने उसके गुरु मौनी बाबा से शिकायत की तो उन्होंने भी श्रवण दास का ही पक्ष लिया। मजबूर होकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराना पड़ा।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से काफी पूछताछ की। मामले को लेकर बाबा ने पुलिस को की जानकारी दी। लड़की के साथ माला पहने श्रवण दास का फोटो पहले ही उजागर हो चुका है। पुलिस का कहना है कि काफी सावधानी के साथ छानबीन की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल जाच और कोर्ट में बयान हो चुका है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।