सीतामढ़ी में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका के पिता समेत 4 गिरफ्तार; 5 साल से था अफेयर

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, रुन्नीसैदपुर/सीतामढ़ी
share

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर मे प्रेम प्रसंग के चलते बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता और भाइयों पर लगा है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। युवक का 5 सालों से अफेयर चल रहा था। 

सीतामढ़ी में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका के पिता समेत 4 गिरफ्तार; 5 साल से था अफेयर

बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम प्रसंग में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बलिगढ़ रेलवे गुमटी के पास मंगलवार की देर रात को हुई। मृत युवक की पहचान देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड 02 निवासी गनोर पासवान के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। छात्र अपनी बुलेट बाइक से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के धड़हरवा गांव जा रहा था। इसी बीच रेलवे गुमटी के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते एसपी अमित रंजन, सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह और रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद दल-बल के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी किए गए सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका के पिता समेत 4 नामजद

इधर, घटना की बाबत मृत छात्र की मां ललिता देवी के बयान पर बुधवार को रुन्नीसैदपुर थाने में हत्या की एफआईआर की गई है। इसमें बलिगढ़ नया टोला वार्ड दो निवासी मनोज चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, संतोष कुमार चौधरी और मीरा कुमारी को आरोपी किया गया है।

5 साल से था अफेयर, प्रेमिका के परिवार ने दी थी धमकी

मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मनोज चौधरी की बेटी से उसके बेटे अभिषेक का बीते लगभग पांच सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अभिषेक अक्सर अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने जाता था। इस दौरान मनोज चौधरी और उनके भाइयों द्वारा कई बार हत्या करने की धमकी दी गई थी।

मंगलवार को अभिषेक के दादा नारायण पासवान औराई थाना क्षेत्र के धड़हरवा गांव में सत्यनारायण भगवान की पूजा कराने गए थे। अभिषेक उन्हें ही लाने के लिए देर रात धड़हरवा गांव के लिए घर से निकला था। उसके जाने के करीब एक घंटे बाद दादा ने ही फोन पर अभिषेक की हत्या कर दिए जाने की जानकारी दी।

मृत युवक की मां आरोप लगाया है कि मनोज चौधरी, उसके भाई और पुत्री ने साचिश रचकर अभिषेक की गोली मारकर हत्या की है। इधर, पुलिस ने बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।