सबसे बड़ी पार्टी RJD, एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में JDU की सीटों में उछाल; किसे कितनी सीटें?

सबसे बड़ी पार्टी RJD, एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में JDU की सीटों में उछाल; किसे कितनी सीटें?

संक्षेप:

सर्वे में कहा गया है कि भाजपा दूसरे से तीसरे नंबर की पार्टी के रूप में खिसक सकती है और उसे 50 से 56 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। NDA के अन्य घटक दलों में चिराग पासवान की LJPR को 11 से 16 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं।

Nov 12, 2025 07:10 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Axis My India Exit Polls : बिहार विधानसभा चुनावों पर एक्सिस माई इंडिया के भी एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे में कहा गया है कि राज्य की कुल 243 सीटों में से सत्ताधारी NDA गठबंधन को 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वे में जन सुराज को 0 से 2 सीटें और अन्य के खाते में 1-7 सीटें जाने के आसार जताए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सर्वे में यह भी कहा गया है कि मुख्य विपक्षी दल राजद एक बार फिर से राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल्स के नतीजों में कहा गया है कि राजद को 67 से 76 सीटें मिल सकती हैं, जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू को 56 से 62 सीटें मिल सकती हैं। यह जेडीयू के लिए अच्छा संकेत है। वह तीसरे पायदान से दूसरे पायदान पर खिसकती दिख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
Axis My India एग्जिट पोल में बिहार में NDA सरकार, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी

NDA के घटक दलों के कितनी सीटें मिलने का अनुमान

सर्वे में कहा गया है कि भाजपा दूसरे से तीसरे नंबर की पार्टी के रूप में खिसक सकती है और उसे 50 से 56 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। NDA के अन्य घटक दलों में चिराग पासवान की LJPR को 11 से 16 सीटें, जीतनराम मांझी की हम को 2-3 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 2-4 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं।

महागठबंधन में किसी कितनी सीटें?

विपक्षी महागठबंधन के अन्य दलों की बात करें तो कांग्रेस को 17-21, लेफ्ट को 10 से 14, VIP को 3-5, IIP को 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज को 0-2 सीटें, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 0-2 सीटें और अन्य को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में सच होने जा रहा BJP का बड़ा सपना? पर दूसरे में महारोड़ा;सर्वे में इशारा

NDA को कुल 43 फीसदी वोट शेयर

वोट शेयर के मामले में भी राजद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के आसार जताए गए हैं। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, राजद को 24% वोट शेयर मिल सकता है, जबकि भाजपा और जेडीयू दोनों को 18-18% वोट शेयर मिलने के आसार जताए गए हैं। कांग्रेस को 10 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। NDA को कुल 43 फीसदी और महागठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि जनसुराज को 4%, AIMIM को 1% और अन्य को 11% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।