
धान चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेज 1
पुलिस ने मिल मालिक सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार दूर फोटो- 8 जनवरी एयूआर 4 कैप्शन- मार पीट वाले स्थल की हुई घेराबंदी फोटो- 8 जनवरी एयूआर 7 कैप्शन- गुरुवा
बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस, बरवाडीह के समीप नेशनल हाईवे के किनारे संचालित एक राइस मिल में धान चोरी करने को लेकर घुसे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मिल मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी गिरिजा सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि सुमन कुमार देर रात कुछ लोगों के साथ बाहर निकला हुआ था।
इसी दौरान मिल के पास चोर होने का शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया गया। उसका हाथ-पांव बांधकर लाठी डंडों से उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे गंभीर हालत में रात में ही बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल, सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे सहित कई पुलिस पदाधिकारी राइस मिल स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। यहां घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस ने तत्काल मिल मालिक, एक मुंशी, मेठ और एक गुमटी संचालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि वह सिरिस गांव के बरवाडीह स्थित राइस मिल पर पहुंचे जहां सुमन का शव पड़ा हुआ था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी मेहनत मजदूरी से ही परिवार का भरण पोषण होता था। 8 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। इस संबंध में सदर एसडीपीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम से कराया गया है और उसकी वीडियोग्राफी भी हुई है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य संकलन किया है। इसमें दो प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एक प्राथमिकी चोरी मामले में दर्ज होगी जबकि दूसरी प्राथमिकी मॉब लिंचिंग में हत्या की दर्ज की जाएगी। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछ ताछ की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक पूर्व में शराब मामले में जेल जा चुका है। इस मामले में उनके नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




