प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक
घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा, जांच में जुटी पुलिस की मांग करते हुए युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा और काफी मशक्कत कर उसे करीब छह घंटे के बाद नीचे उतारने में

गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र स्थित देवकुंड मठ परिसर में शनिवार को एक युवक बीएसएनएल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी कराने की मांग करते हुए युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा और काफी मशक्कत कर उसे करीब छह घंटे के बाद नीचे उतारने में सफलता मिली। युवक ने एक युवती की तस्वीर तथा कागज पर उसका नाम और पता लिखकर जमीन पर फेंक दिया। वह कई वर्षों से युवती से प्रेम करने और उसी से शादी करने की बात कह रहा था। युवक का कहना था कि युवती के परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं। वह शादी नहीं होने पर जान देने की बात भी कह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मठ परिसर में जुट गए।
पुलिस का प्रयास
सूचना पर देवकुंड पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। बाद में पुलिस ने उसे शादी कराने का भरोसा देकर नीचे उतारा। बताया जाता है कि युवक दोपहर करीब 11 बजे टॉवर पर चढ़ा था और शाम करीब पांच बजे उसे नीचे उतारा गया। लोगों के अनुसार युवक हेलमेट पहनकर टॉवर पर चढ़ा था। भीड़ से बचाते हुए पुलिस उसे थाने ले गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि युवक की पहचान अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के रामलगन बिगहा गांव निवासी कृष्णा सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। युवती हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


