Youth Campaign in Dawoodnagar to Boost Participation in Constitutional Rights Rally महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsYouth Campaign in Dawoodnagar to Boost Participation in Constitutional Rights Rally

महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

दाउदनगर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा उपाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान 5 सितंबर को पटना में आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में अधिक लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 3 Sep 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

दाउदनगर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में दाउदनगर के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पांच सितंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित करना था। खुदवां, रामनगर, महुआंव, मनोरा, गिरा, सनहुली, सरसौली, देवकुली, चौनाही सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया और महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक महारैली में भाग लेकर अपने संवैधानिक अधिकारों का समर्थन करें। उन्होंने बताया कि महारैली बिहार में बाबू जगदेव प्रसाद शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे। महारैली को लेकर उत्साह काफी है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने के लिए तैयार हैं। महारैली में भाग लेने वाले लोग शुक्रवार की सुबह पटना के लिए रवाना होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।