युवक के साथ मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी
दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के लाला अमौना गांव निवासी राजेश राम ने गांव के ही एक युवक पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दाउदनगर थाना में...

दाउदनगर थाना क्षेत्र के लाला अमौना गांव निवासी राजेश राम ने गांव के ही एक युवक पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में राजेश राम ने बताया कि वह गांव में मुंशी साव की दुकान के सामने से लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन यादव ने उन पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के दौरान शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीड़ित के चचेरे भाई शिव राम के साथ भी आरोपी ने मारपीट एवं गाली-गलौज की। राजेश राम ने आवेदन में कहा है कि आरोपी इंडियन बैंक की एक शाखा में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं तथा इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


