Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsWomen Demand Action for Drainage Issues in Pokhari Village
नाली की गलत बनावट से लोगों की बढ़ी परेशानी

नाली की गलत बनावट से लोगों की बढ़ी परेशानी

संक्षेप:

पोखराही गांव की महिलाओं ने बीडीओ से लगाई न्याय की गुहार हार फोटो- 8 जनवरी एयूआर 26 कैप्शन- समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंची पोखराही गांव की महिलाएं अंबा

Jan 08, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

कुटुंबा प्रखंड के सिमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराही गांव की दर्जन भर महिलाएं गुरुवार को अपनी पीड़ा लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंची और नाली की गंभीर समस्या से संबंधित एक आवेदन बीडीओ के नाम सौंपा। महिलाओं ने आवेदन में बताया कि गांव में पूर्व में बनी नाली कई घरों से उंची बना दी गई है जिसके कारण करीब 30 से 40 घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पाता है। इससे घरों में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि स्नान और घरेलू उपयोग के बाद पानी को गड्ढों में जमा करना पड़ता है और फिर बाल्टी से बाहर फेंकना पड़ता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस प्रक्रिया के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे उनकी गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है। महिलाओं ने आवेदन में उल्लेख किया कि इस समस्या के कारण वे उपहास की पात्र बन रही हैं और मानसिक पीड़ा झेल रही हैं। आवेदन पर गांव की सरपंच रीता देवी ने भी अनुशंसा की है। बीडीओ प्रियांशु बसु ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर कुंती देवी, कौशल्या कुमारी, जितेंद्र यादव, धनंजय सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।