ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादरक्तदान कर महिला ने महिला की बचाई जान

रक्तदान कर महिला ने महिला की बचाई जान

हसपुरा। संवादसूत्र हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव के दीपक सिंह की 24 वर्षीय पत्नी सोनाली देवी की इलाज के दौरान शुक्रवार को एक निजी अस्पताल ब्लड की कमी हो गई। उसके पति ने ब्लड के लिए गुहार लगाई। गहना...

रक्तदान कर महिला ने महिला की बचाई जान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSat, 21 Jan 2023 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हसपुरा। संवादसूत्र हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव के दीपक सिंह की 24 वर्षीय पत्नी सोनाली देवी की इलाज के दौरान शुक्रवार को एक निजी अस्पताल ब्लड की कमी हो गई। उसके पति ने ब्लड के लिए गुहार लगाई। गहना गांव के समाजसेवी विजेता पटेल ने रक्तदान कर उसकी जान बचा ली। कमेटी के अध्यक्ष राजू भारती ने बताया कि उन्हें जानकारी मिला कि जलपुरा गांव की एक महिला को ब्लड की जरूरत है। उन्होंने इसकी सूचना अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में शेयर किया तो विजेता पटेल ने पहल करते हुए रक्तदान करने को तैयार हो गई। इस दौरान डा. अरविंद कुमार उर्फ साधु, सचिव अनीश केशरी, चंदन सिंह, राकेश यादव ने महिला की काफी सराहना की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें