Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsWoman Robbed of Gold Chain in Aurangabad Police Investigation Underway
कार सवार अपराधियों ने सिपाही की पत्नी से चेन लूटी

कार सवार अपराधियों ने सिपाही की पत्नी से चेन लूटी

संक्षेप: प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाना में दिया गया आवेदन ीिेगइब इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इइ

Mon, 25 Aug 2025 10:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन नगर थाना में दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सिपाही सुबिंद कुमार सिंह की पत्नी रिशु कुमारी दोपहर करीब 12:40 बजे अपनी 6 वर्षीय बच्ची संक्षिका कुमारी को स्कूल बस से उतरने के बाद लेने के लिए विधायक आनंद शंकर के घर के पास गई थी। वर्तमान में वह वार्ड नंबर-3 में सत्येंद्र नगर मुहल्ला में किराए के मकान में रहती हैं। वह अपनी पुत्री को लेकर वह घर के लिए निकली तो लाल भवन के पास एक सिल्वर रंग की कार ने महिला को रोक दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उससे दो लोग उतरे और उन्होंने संक्षिका कुमारी को जबरदस्ती पकड़ कर खींचने का प्रयास किया। उसे बचाने का प्रयास कर रही मां के गले से अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली। वहां से गुजर रहे अरविंद सिंह और मनोरंजन कुमार सिंह कार की तरफ दौड़े तो दोनों अपराधी गाड़ी में बैठकर वहां से बाहर निकले। चेन का वजन 20 ग्राम और कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। बताया गया कि उनके पति सुबिंद कुमार सिंह झारखंड पुलिस में तैनात हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।