
बाजार में महिलाओं से जितिया चुरा रही महिला गिरफ्तार
नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल लिस और लगी भीड़ औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में बाजार में खरीदारी करने पहुंची स और लगी भीड़ औरंगाबाद,...
। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं से जितिया चुराने के मामले में गया की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उक्त महिला को जेल भेज दिया गया। जेल भेजी गई महिला की पहचान गया जिले के मानपुर निवासी रिंकी देवी के रूप में की गई है। इस मामले में औरंगाबाद के अभिषेक कुमार की पत्नी निधि सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं औरंगाबाद मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंचे हुई थी। इसी दौरान महिलाओं का एक समूह उनके थैले से जितिया चुराने में लगा हुआ था।

निधि सिंह भी खरीदारी कर रही थीं तभी उनके थैले से भी ऐसा प्रयास किया गया। उन्होंने उक्त महिला को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। डायल-112 की टीम तत्काल वहां पहुंची और आरोपित महिला को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि रिंकी देवी के अलावा दो से तीन अन्य महिलाएं भी थीं जो यहां से भाग निकलीं। पूछताछ में पता चला कि जितिया पर्व को लेकर महिलाओं का गिरोह बाजार में जितिया सहित जेवर चुराने के लिए पहुंचा हुआ है। उक्त महिला के पास से भी एक मोतियों की माला बरामद हुई जिसमें एक सोने का लॉकेट लगा हुआ था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




