अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पूर्व होगी पूरी जांच

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पूर्व होगी पूरी जांच

संक्षेप:

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा नुग्रह नारायण सिंह ने दावा एवं आपत्ति पंजीकरण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बीडीओ और सीओ मौजूद थे। प्र

Aug 12, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हसपुरा प्रखंड में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह ने दावा एवं आपत्ति पंजीकरण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बीडीओ और सीओ मौजूद थे। प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा गलत प्रविष्टियों के संशोधन की प्रक्रिया को पूरा करने पर विशेष जोर दिया। अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक पात्र नागरिक से घर-घर संपर्क कर उनके नाम, पते और पहचान संबंधी विवरणों की पुष्टि की जाए ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बीएलओ से कहा कि यदि किसी मतदाता के दस्तावेज की पुष्टि में कोई कठिनाई आती है तो उसे तत्काल उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम, पते और अन्य विवरण की जांच करें तथा जिनका नाम सूची में नहीं है या जिनके विवरण में त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज कराए। यह अभियान 1 अगस्त से 1 सितंबर तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को किया जाएगा।