नुक्कड़ नाटक और शपथ लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प

नुक्कड़ नाटक और शपथ लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प

संक्षेप:

कई जगहों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में पांच दिवसीय नुक्कड़ नाटक की हुई शुरूआत उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ उ

Nov 04, 2025 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो पटना एवं स्वीप कोषांग, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में पांच दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पल्लवी आर्ट्स सोसायटी, मधुबनी द्वारा पचौखड़ मंदिर, कुटुंबा में गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने किया। कलाकारों ने प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए आगामी 11 नवंबर को अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया गया कि प्रत्येक मत बहुमूल्य है तथा यह आने वाले पांच वर्षों के भविष्य को निर्धारित करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सांस्कृतिक दल ने जानकारी दी कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो भी वह आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र आदि फोटोयुक्त वैध दस्तावेज लेकर मतदान केंद्र पर जाकर मतदान कर सकता है। आमजन द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कलाकारों ने लोकतंत्र में प्रत्येक मत की शक्ति को रेखांकित किया। यह जागरूकता कार्यक्रम आगामी 5 दिनों तक कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ----------------------------------------------------------------------------------------------------- स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम ----------------------------------------------------------------------------------------------------- स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत औरंगाबाद जिले में डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। विकास मित्रों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों तथा टोला सेवकों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने मतदान के महत्व को रेखांकित किया और सभी से 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। बैलट बिटिया स्टीकर और बैज घरों, दीवारों तथा सड़कों के आस-पास लगाए गए ताकि जब लोग अपने घरों से बाहर निकलें, तो उन्हें मतदान की तिथि और उसके महत्व याद रहे। ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं ने सामूहिक रूप से मेरा वोट-मेरा अधिकार का नारा बुलंद करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक भागीदारी की प्रेरणा दी। यह जागरूकता अभियान जिला निर्वाचन कार्यालय, औरंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित किया गया। ----------------------------------------------------------------------------------------------------- मदनपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ----------------------------------------------------------------------------------------------------- मदनपुर प्रखंड में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से 11 नवंबर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी का संकल्प लेने की अपील की। ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि हर वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाता है और जागरूक मतदाता ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा गया कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर मतदान के लिए शपथ भी ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे।