
विकास मित्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
घर-घर पहुंच कर की अपील, 11 नवंबर को अवश्य करें मतदान फीगंज, संवाद सूत्र बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप कोषांग
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप कोषांग के निर्देश और जिला कल्याण विभाग के आदेश पर मंगलवार को रफीगंज प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और महादलित टोलों में विकास मित्रों ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विकास मित्रों ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। यह अभियान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4, 6, 7, 8 के महादलित टोले सहित कई अन्य वार्डों में चलाया गया। इस दौरान लोगों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान के सुझाव दिए गए।

महादलित टोलों के लोगों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकास मित्रों ने सभी से 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। विकास मित्रों ने बताया कि यह पहल जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर विकास मित्र अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सोमनाथ रिक्यासन, श्याम कुमारी, नीतू देवी, कलावती देवी, शोभा कुमारी, कारू कुमारी और सरिता कुमारी उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




