
मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से दर्ज हुई प्राथमिकी
दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से...
दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से घायल शहंशाह आलम का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। शहंशाह आलम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया। इस संबंध में मो. सरफराज आलम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उनका पुत्र शहंशाह आलम पिकनिक पार्टी में शामिल था, उसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर से परवेज आलम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार वे गेहूं की पटवन कर रहे थे तभी उनके भाई नौशाद आलम के साथ मारपीट की जाने लगी। बचाव करने पर परवेज आलम पर चाकू और लोहे की नुकीली वस्तु से हमला किया गया। आरोप है कि नौशाद आलम के बाएं हाथ पर चाकू से वार किया गया जबकि उनकी पत्नी शबनम परवीन और भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। घायलों में परवेज आलम, नौशाद आलम, सरताज आलम और शबनम परवीन का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




