Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsVehicle Driver Training Program Organized by Aurangabad District Transport Office for Road Safety Awareness
वाहन चालकों के प्रशिक्षण के साथ हेलमेट के गुणवत्ता की हुई जांच

वाहन चालकों के प्रशिक्षण के साथ हेलमेट के गुणवत्ता की हुई जांच

संक्षेप:

सड़क सुरक्षा माह के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन पर उपस्थित अधिकारी और चालक सहित अन्य फोटो- 10 जनवरी एयूआर 21 कैप्शन- औरंगाबाद में शनिवार को

Jan 10, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा वाहन चालकों के प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत यह कार्यक्रम आईडीटीआर, बियाडा परिसर में आयोजित हुआ। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक करते हुए सुरक्षित वाहन परिचालन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एमवीआई नंदन राज, प्रवर्तन अवर निरीक्षक हितेश कुमार ने किया। आईडीटीआर में प्रशिक्षण में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम, यातायात संकेत, सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से वाहन संचालन को लेकर जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटना की रोकथाम के उपाय और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने को कहा गया।

अधिकारियों ने कहा कि कई बार चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते हैं। इसके कारण हादसे होते हैं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाते हैं और कई बार गलत तरीके से बाइक चलाने की वजह से दुर्घटना होती है। चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने, गाड़ी चलाते समय नशा का सेवन नहीं करने और मानव जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भी अपील की गई। कहा गया कि यातायात नियमों का पालन करने से केवल खुद की सुरक्षा नहीं होती है बल्कि अन्य लोग भी सुरक्षित रहते हैं। यह केवल विधिक दायित्व नहीं है इसलिए वाहन चलाते समय संयम बने रहें। सड़क सुरक्षा के तहत दुकानों में बेचे जा रहे हेलमेट की गुणवत्ता की भी जांच की गई। बिना मानक के बिक रहे हेलमेट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। चेतावनी दी गई कि यदि बिना मानक वाले हेलमेट की बिक्री की जाएगी तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;