वीबी रामजी योजना में 125 दिन रोजगार व भत्ता का प्रावधान

Feb 06, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

विकसित भारत मिशन 2047 के लिए वीबी रामजी योजना महत्वपूर्ण है, जो मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार और बेरोजगारी भत्ता प्रदान करती है। कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि इस योजना के तहत जल संरक्षण और आजीविका सृजन पर ध्यान दिया जाएगा। सरकार योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

वीबी रामजी योजना में 125 दिन रोजगार व भत्ता का प्रावधान

गोह, संवाद सूत्र। विकसित भारत मिशन 2047 को साकार करने में वीबी रामजी योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसके तहत मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने और रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद विजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत वीबी रामजी एक्ट 2025 के अंतर्गत मजदूरों के लिए कई सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जो पहले अलग-अलग योजनाओं के रूप में संचालित होती थीं, अब उन्हें एक साथ समेकित कर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि खुशहाल और मजबूत गांव के निर्माण के उद्देश्य से इस योजना को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण और आजीविका सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। इस अवसर पर जेई सुधीर कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक दीपक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर शशिभूषण कुमार और दधपि पीआरएस संतोष कुमार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।