कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर पखंड में अंतरराष्ट्रीय त्रिविध पावनी महापर्व वैशाख पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुद्ध विहार कटरिया एवं एकौनी के प्रांगण में विश्वगुरु तथागत बुद्ध की...

कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दाउदनगर पखंड में अंतरराष्ट्रीय त्रिविध पावनी महापर्व वैशाख पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुद्ध विहार कटरिया एवं एकौनी के प्रांगण में विश्वगुरु तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पंचशील दीप जला किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, आस्था और शांतिपूर्ण वातावरण में दीप जलाकर भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। एकौनी गांव में भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर बुद्ध के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का उच्चारण किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक उर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का यह पर्व मानवता, करुणा, अहिंसा और शांति का संदेश देता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।