Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsVaccination Campaign for Livestock Protecting Cows and Buffaloes from Diseases
जिले में 5.55 लाख पशुओं का एचएसबीक्यू टीकाकरण का लक्ष्य

जिले में 5.55 लाख पशुओं का एचएसबीक्यू टीकाकरण का लक्ष्य

संक्षेप:

अब तक 1.23 लाख पशुओं को लग चुका है टीका 17 दिसंबर एयूआर 2 कैप्शन: नवीनगर प्रखंड के हरिहर उर्दाना गांव में टीकाकरण टीम के साथ जिला पशुपालन पदा

Dec 17, 2025 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

जिला पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को एचएसबीक्यू का टीका लगाया जा रहा है, जिससे गाय, भैंस, बछड़ा, बाछी को लंगड़ी और गलघोंटू जैसी बीमारियों से बचाव होगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. श्याम किशोर ने बताया कि टीकाकरण अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर से की गई थी, हालांकि बीच में सूई उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य कुछ समय के लिए बाधित रहा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 5 लाख 55 हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें अब तक 1 लाख 23 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालक गर्भाधान और दुधारू पशुओं को भी यह टीका लगवा सकते हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित है और बैक्टीरिया जनित रोगों से बचाव करता है, इसलिए इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 150 से अधिक निजी टीकाकर्मियों को लगाया गया है और अगले दस दिनों में लक्ष्य पूरा करने का दावा किया गया है। टीकाकरण के साथ पशुओं को कृमिनाशक दवाएं भी दी जा रही हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और दूध उत्पादन में सुधार हो। जिला पशुपालन पदाधिकारी दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं, ताकि सभी पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके।