नगर भवन में फरोग ए उर्दू सेमिनार का किया गया आयोजन

Feb 14, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

उर्दू नामा का किया गया आयोजन, डीएम और डीडीसी आदि ने लिया भाग ससस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स

नगर भवन में फरोग ए उर्दू सेमिनार का किया गया आयोजन

उर्दू नामा का किया गया आयोजन, डीएम और डीडीसी आदि ने लिया भाग फोटो- 14 फरवरी एयूआर 58 कैप्शन- औरंगाबाद नगर भवन में उर्दू नामा का विमोचन करतीं डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को फरोग ए उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन कलेक्ट्रेट के नगर भवन में किया गया। इसका उद्घाटन औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने दीप जला कर किया। इस मौके पर डीडीसी अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता, विशेष शाखा मो. सादुल हसन खां, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, डीपीआरओ श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उपसमाहर्ता बेबी प्रिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पहले सत्र में जिला उर्दू भाषा कोषांग द्वारा जिला उर्दू नामा, औरंगाबाद-2024-2025 का विमोचन किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. गजाली ने उर्दू भाषा एवं विभाग के कार्यक्रमों पर संक्षेप में प्रकाश डाला। डीएम ने कहा कि वह फारसी हो, संस्कृत हो या हिन्दी हो, सभी तो फूल हैं और सब का गुलिस्तां उर्दू है। इसकी अध्यक्षता एस. सिन्हा कॉलेज के पूर्व उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. कासिम फरीदी ने की। दूसरे सत्र में मुशायरा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शब्बीर हसन शब्बीर ने की। शायरों में असर फरीदी, निजामुद्दीन कादरी कुरैशी, एहसान अमझरी, गुलफाम सिद्धिकी, मो. आफताब राणा, मो. एकबाल दानिश, एकबाल अख्तर दिल, अंजुम आरा सहित अन्य ने प्रस्तुति दी। जिला उर्दू भाषा कोषांग के मो. सकलैन हैदर, मो. शहनवाज अख्तर, मो. तल्हा एवं रशीदा खातून ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।