Unknown Woman s Body Found in North Koel Canal Investigation Underway नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsUnknown Woman s Body Found in North Koel Canal Investigation Underway

नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद

कुटुंबा थाना क्षेत्र में उत्तर कोयल नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव को तैरते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 12 Sep 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद

अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर कोयल नहर के बसडीहा कैनाल स्थित पोखराही फॉल के पास गुरुवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान उन्होंने नहर में एक शव को तैरते देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है तथा आस-पास के थानों को इसकी सूचना दी गई है।

पहचान नहीं होने की स्थिति में शव का अंतिम संस्कार प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।