कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
फोटो-27 दिसंबर एयूआर 6 नमोहन सिंह के निधन पर एक शोकसभा आयोजित हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके के चित्र पर माल्यार्पण

हसपुरा के पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी के आवास एवं अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर एक शोकसभा आयोजित हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व प्रमुख और कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों के लिए जो कार्य किए वह आज तक किसी ने नहीं किया। सचिव सह पूर्व मुखिया मानदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष किशोरी चौधरी, इरशाद खां उर्फ कक्कू, गया प्रसाद सिंह, शैलेश शर्मा, दस्तागीर आलम ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।