पूर्व पीएम के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर नवीनगर में कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। प्रखंड अध्यक्ष...
औरंगाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर नवीनगर के स्थानीय अनुग्रह नारायण स्टेडियम के बगल स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने कहा कि भारत ने एक महान अर्थशास्त्री और कर्मठ नेता को खो दिया है। डॉ मनमोहन सिंह अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों के दिलों में बसे हुए थे। मौके पर कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र पांडेय, शंकर प्रसाद, विशाल कुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।