पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को किया गया याद
श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन 8 दिसंबर एयूआर 27 कैप्शन- शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य औरंगा
औरंगाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए डा. मनमोहन सिंह के कार्यों को याद किया गया। विधायक आनंद शंकर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत गहरा प्रभाव रहा। उनके अंदर मौन रहकर काम करने की अद्भुत क्षमता थी। किसानों की ऋण माफी से लाखों लोग लाभान्वित हुए। वे कभी भी राजनीतिक विवाद में नही पड़ते थे। विपक्ष का सम्मान करना उन्होंने सिखाया। आज की सरकार उनके सम्मान के साथ खेल रही है। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने कहा कि मनमोहन सिंह सर्वप्रिय थे और हर स्तर पर उन्होंने अच्छा काम किया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, शैलू दुबे, मृत्युंजय सिंह, प्रदीप सिंह, रवि सिंह, श्यामबली पासवान, व्यास राम, ज़ुल्फ़ेकार, मो. शकील, ब्रज किशोर, अख़्तर, भीम कुमार सिंह, अलख, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, नीरज कुमार, रामाधार कुमार, सूर्यदेव, रत्नाकर सिंह, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।