Tribute to Former PM Dr Manmohan Singh RJD Holds Mourning Session पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTribute to Former PM Dr Manmohan Singh RJD Holds Mourning Session

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन

फोटो- 30 दिसंबर एयूआर 90 भा में शामिल राजद नेता औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में देश के महान अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ देश

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 30 Dec 2024 10:58 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन

राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में देश के महान अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि देश जब आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था वैसे दौर में नायक के रूप में उभरे डॉक्टर सिंह ने देश को आर्थिक संकट से बचाया। उन्हें वित मंत्री भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर सहित देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा करने का मौका मिला। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। इस सभा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, कौलेश्वर यादव, इं सुबोध कुमार सिंह, युसूफ आजाद अंसारी, प्रवक्ता डॉ रमेश यादव आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, बादशाह यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, छात्र प्रभारी चन्दन कुमार, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन सिंह, चंचला देवी, मालती देवी, अशोक यादव, संतोष सिंह, अमित कुमार, अशोक सिंह, संजय यादव, विकास कुमार, कमरु जमा, जफर आलम समेत अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।