
समारोह का आयोजन कर मनाई गई पुण्यतिथि
पूर्व मंत्री की पत्नी की पुण्यतिथि मनी स्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद जिला मुख्यालय में रविवार को सम्राट अशोक भवन के सभागार में पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान
औरंगाबाद जिला मुख्यालय में रविवार को सम्राट अशोक भवन के सभागार में पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान की धर्मपत्नी धनकली देवी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह शामिल हुए। तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सच मायने में धनकली देवी का सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खास करके कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह उल्लेखनीय था।

उनके सहयोग को हम सभी कार्यकर्ता भुला नहीं सकते। कोरोना काल में उनकी आकस्मिक मृत्यु होने के कारण शोक की लहर फैल गई थी। मुख्य अतिथि सुधाकर सिंह द्वारा उनके सम्मान में महिलाओं, वृद्धों, असहायों तथा विकलांगों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को यह सीख मिलती है कि परिवार और समाज के प्रति उनका क्या दायित्व होता है। आज समाज में कई कमियाँ हैं। लोग अपने परिवार को याद न कर आडंबर में चले जाते हैं। माता-पिता घर की प्रतिमूर्ति होते हैं और पत्नी अर्धांगिनी के रूप में काम करती हैं। इस अवसर पर नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू, राजद नेता ई सुबोध सिंह, अनिल टाइगर, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, चंदन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




