Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTribute Ceremony Held for Deceased Kalavati Devi and Kapilan Devi in Rafiganj
सामाजिक कार्यों को याद कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पैनल

सामाजिक कार्यों को याद कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पैनल

संक्षेप:

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के घोटा गांव निवासी दुधेश्वर पाठक की पत्नी कलावती देवी के निधन पर श्राद्ध कर्म के अवसर पर संज्ञा समिति के सदस्यों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की...

Jan 07, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

रफीगंज प्रखंड के घोटा गांव निवासी दुधेश्वर पाठक की पत्नी कलावती देवी के निधन पर श्राद्ध कर्म के अवसर पर संज्ञा समिति के सदस्यों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता बाल किशोर पाठक ने की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक कार्यों तथा जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज किशोर पाठक, योगेंद्र पाठक, आलोक मिश्र, कमलेश पाठक, शिव कुमार पाठक, हरेंद्र पाठक, आशुतोष पाठक, रामाकांत पाठक, राधाचरण मिश्र, गणेश पाठक, ललन पाठक, सुनील मिश्र, कौशल मिश्र, धीरेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन रफीगंज, संवाद सूत्र।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रफीगंज शहर के न्यू एरिया निवासी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जयकांत वत्स की मां 96 वर्षीय कपिलन देवी के गत 25 दिसंबर को प्राकृतिक निधन के बाद मंगलवार की रात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी संतोषानंद, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कौशल शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज शर्मा और जिला अध्यक्ष अमरेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में लोक गायक धीरज कुमार और उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रामाधार शर्मा, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, दीन दयाल शर्मा, बसंत शर्मा, राम दयाल शर्मा, सतीश, शशिकांत वत्स, शिव दयाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार, हम पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरेश कुमार, लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।