ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादवृक्ष ही जीवन का है आधार

वृक्ष ही जीवन का है आधार

औरंगाबाद। हिन्दुस्तान टीम

वृक्ष ही जीवन का है आधार
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादMon, 16 Jul 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

औरंगाबाद। हिन्दुस्तान टीम वृक्ष ही जीवन है के संदेश के साथ सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न जगहों पर किया गया। गंगा वृक्षा रोपण अभियान के तहत पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा नवोदय विद्यालय बारूण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी चौहान शशि भूषण सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत नवोदय विद्यालय बारूण में कुल पांच सौ पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है। लोगों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण को लेकर कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पी.के. सिंह, वनपाल शंभू शरण दूबे, रामसुरेश सिंह आदि उपस्थित थे। इधर मदनपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक उच्च विधालय में सोमवार को वन एवं पर्यावरण विभाग द्वरा वन महोत्सव का आयोजन किया गया। रेंजर शिवकुमार राम ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पांच पेड़ जरुर लगाए। सरकार वृक्ष लगाने की योजनाएं चला रही है और लोगों को इसके लिए आगे आना होगा। पेड़ों के कम होने का असर मौसम पर भी पड़ रहा है। इस अवसर पर वरीय शिक्षक जगनारायण पाठक, प्राचार्य उमेश कुमार सिंह, शंभू प्रसाद सिन्हा, वन पाल बैजनाथ सिंह और वन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें