Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTragic Road Accident Youth Dies and Two Injured in NH-139 Crash near Hardta Village
नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, पेज 3 लीड

नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, पेज 3 लीड

संक्षेप:

शव का कराया गया पोस्टमार्टम, गांव में पसरा मातम तर्गत एनएच-139 पर हरदता गांव के समीप शिव शक्ति लाइन होटल के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बा

Jan 02, 2026 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर हरदता गांव के समीप शिव शक्ति लाइन होटल के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक में पीछे से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव निवासी सुखेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। घायलों में उसी गांव के रामजी यादव का 15 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और शंभू यादव का 18 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही अंबा और कुटुंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। बताया गया है कि पवन अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और नए साल के अवसर पर दोस्तों के साथ देव सूर्य मंदिर में पूजा कर हरिहरगंज घूमने गया था। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक का ईंधन समाप्त हो जाने के कारण चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।