मदनपुर के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे युवक, घटी घटना, पेज 3 लीड

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के सढ़ैल गांव में दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को शादी के माहौल के बीच पांच युवक मदनपुर प्रखंड के शिवगंज...

मदनपुर के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे युवक, घटी घटना, पेज 3 लीड

मदनपुर प्रखंड के सढ़ैल गांव में दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को शादी के माहौल के बीच पांच युवक मदनपुर प्रखंड के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे लेकिन किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा इतनी दुखद साबित होगी। सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों युवराज कुमार सिंह तथा हर्षित कुमार की मौत हो गई। एनएच-19 पर सिंदुआरा सढ़ैल के समीप यह घटना घटी थी। जानकारी के अनुसार तीन युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि हर्षित कुमार के पिता प्रिंस कुमार सिंह मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत के रानीडीह मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं। उनके चचेरे भाई रामाधार सिंह की पुत्री स्वीटी कुमारी की शादी है जो प्रिंस कुमार सिंह की चचेरी बहन है। हर्षित कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद में पढ़ाई करता था। दूसरा मृतक युवराज कुमार सिंह सढ़ैल गांव निवासी अक्षय सिंह का पुत्र है जो स्नातक की पढ़ाई कर रहा है और क्रिकेटर के रूप में भविष्य की तैयारी कर रहा था। युवराज अपने घर में सबसे बड़ा पुत्र था। उसकी मौत के बाद मां अनीता देवी तथा छोटे भाई नीतीश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि हर्षित कुमार की बुआ की शादी को लेकर सभी लोग तिलक चढ़ाकर मंगलवार को गया से लौटे थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लोग शिवगंज बाजार केवल लाइन होटल में जा रहे थे और इस बीच यह घटना घट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के पीछे का हिस्सा भी टूट कर सड़क पर आ गया है। हालांकि ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेंदु, पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश महतो, निखिल कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह आदि ने शोक जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।