Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTragic Drowning Incident in Devhara One Youth Found Dead Search for Another Continues
देवहरा पुनपुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद

देवहरा पुनपुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद

संक्षेप: दूसरा अब भी लापता, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, गांव में छाया मातम - 23 अक्टूबर एयूआर 11 कैप्शन- मृतक के घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़ फोटो- 23 अक्टूबर एयूआर 12 कैप्शन

Fri, 24 Oct 2025 12:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

गोह थाना क्षेत्र के देवहरा पुनपुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान दधपि गांव निवासी आनंद कुमार उर्फ मोनू, पिता संत विश्वकर्मा के रूप में की गई है। दूसरा युवक धर्मवीर कुमार अब भी लापता है, जिसकी तलाश एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों द्वारा की जा रही है। आनंद का शव गुरुवार की सुबह हसपुरा थाना क्षेत्र के नगौली पुनपुन घाट के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गए थे। इस घटना से पूरे दधपि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन दूसरे युवक के शव की तलाश में लगातार जुटा है। मृतक आनंद कुमार इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, जबकि धर्मवीर इंजीनियरिंग का छात्र था। आनंद के पिता संत विश्वकर्मा ने बताया कि उनका बेटा शनिवार को दो दिन की छुट्टी पर घर आया था। कंपनी ने उसे एक सप्ताह ‘वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी थी। उसी दौरान वह अपने दोस्तों के बुलावे पर विसर्जन में शामिल हुआ जहां यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार आनंद को अपने पिता की आंख का इलाज भी करवाना था। उसकी पोस्टिंग एक साल पहले गुड़गांव में हुई थी। वहीं धर्मवीर के पिता राजेश पाल आंध्र प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वे फ्लाइट से घर पहुंचे। बेटे का हाल जानकर मां रानी देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं और बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। बुधवार की शाम लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के दो होनहार युवकों की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधि घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इनमें भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के एकलाख खान, भाजपा नेता श्रीकृष्ण सिंह, उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, पैक्स अध्यक्ष सतीश शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि ईश्वरदयाल यादव, सुनील कुमार, राजद नेता नंदलाल यादव और आत्मा अध्यक्ष विनय पटेल शामिल थे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।