मामा के दाह संस्कार में पहुंचे भांजे की आहर में डूबकर मौत

Nov 06, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में गुरुवार सुबह एक हादसे में झारखंड के हरिहरगंज निवासी 42 वर्षीय मनोज शर्मा की डूबने से मौत हो गई। मनोज अपने मामा उपेंद्र मिस्त्री के दाह...

मामा के दाह संस्कार में पहुंचे भांजे की आहर में डूबकर मौत

रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में गुरुवार सुबह एक हादसे में झारखंड के हरिहरगंज निवासी 42 वर्षीय मनोज शर्मा की डूबने से मौत हो गई। मनोज अपने मामा उपेंद्र मिस्त्री के दाह संस्कार में शामिल होने बुधवार को गांव आए थे। मामा उपेंद्र मिस्त्री की मौत बीमारी से हुई थी। गुरुवार की सुबह मनोज शौच के लिए गांव के उत्तरी छोर स्थित आहर की ओर गए, जहां पानी छूने के दौरान फिसलकर गहरे पानी में जा गिरे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त थे, जिसके कारण वे खुद को बचा नहीं सके। बताया गया कि करीब चार माह पहले आहर की सफाई के दौरान जेसीबी से खुदाई की गई थी, जिससे वहां लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया था और उसमें पानी भरा था।

घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार व पीटीसी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। एक ओर जहां गांव में मामा के दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी, वहीं दूसरी ओर भांजे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे खरोखर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;