
काजीचक अमरपुरा में नहर में डूबने से युवक की मौत
फोटो- 12 अगस्त एयूआर 6 या को पूर्ण करती पुलिस टीम रफीगंज, संवाद सूत्र रफीगंज थाना क्षेत्र के चौबड़ा पंचायत अंतर्गत काजीचक अमरपुरा गां
रफीगंज थाना क्षेत्र के चौबड़ा पंचायत अंतर्गत काजीचक अमरपुरा गांव में सोमवार देर रात एक हादसे में 25 वर्षीय मो. अहमद राजा उर्फ गुड्डू की छोटकी नहर में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बरामद किया। मृतक के परिजनों के अनुसार मो. अहमद राजा रात में शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रातभर खोजबीन के बाद सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव तैरते देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष शंभू यादव और सबइंस्पेक्टर पप्पू पासवान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
सीओ भारतेंदु ने बताया कि नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। पंस सदस्य प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने कहा कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उन्हें सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता मिलनी चाहिए। मृतक चार भाइयों और एक बहन में था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




