
एक ही घर से चाचा-भतीजे की मौत, गांव में पसरा मातम
आठ घंटे के अंतराल में दो अर्थियां उठीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल लोग मदनपुर, एक संवाददाता मदनपुर थाना क्षेत्र के मौखेता गांव में बुधवार को एक ही घर से चाचा और भतीजे की मौत
मदनपुर थाना क्षेत्र के मौखेता गांव में बुधवार को एक ही घर से चाचा और भतीजे की मौत के बाद पूरे गांव में शोक और कोहराम मच गया। एक साथ घर से दो अर्थियां निकलने से माहौल गमगीन हो गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौखेता निवासी समाजसेवी सिद्धी सिंह (60 वर्ष) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी मौत मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हो गई। इसके करीब आठ घंटे बाद उनके 55 वर्षीय भतीजे अजय कुमार सिंह की भी मंगलवार रात अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
एक ही परिवार पर आई इस दोहरी त्रासदी से लोग स्तब्ध रह गए। बताया गया कि अजय कुमार सिंह के तीन पुत्र हैं, जबकि पत्नी देवन्ती देवी पति के निधन से सदमे में बेहोश हो गईं और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। पूर्व सैनिक जेपी सिंह ने बताया कि एक की अर्थी उठने से पहले ही दूसरी मौत की सूचना मिल गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और माहौल पूरी तरह शोकाकुल रहा। घोड़ा डिहरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह, पूर्व सैनिक जेपी सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




