Aurangabad News: भवानीपुर मोड़ के समीप हाइवा से कुचलकर शिक्षक की मौत

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में एक हाइवा गाड़ी से कुचलकर शिक्षक अशोक सिंह की मौत हो गई। साइकिल से विद्यालय जा रहे थे। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aurangabad News: भवानीपुर मोड़ के समीप हाइवा से कुचलकर शिक्षक की मौत

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में भवानीपुर मोड़ के समीप शनिवार की सुबह हाइवा गाड़ी से कुचलकर एक निजी विद्यालय के शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देव प्रखंड कार्यालय के समीप रहने वाले प्रमोद सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह के रूप में की गई है। मूल रूप से देव प्रखंड के ढिबरा गांव के रहने वाले अशोक सिंह पिछले कई वर्षों से देव प्रखंड कार्यालय के समीप मकान बनाकर रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह अशोक सिंह अपनी साइकिल से देव में संचालित एक निजी विद्यालय में पढ़ाने के लिए निकले थे।

दुर्घटना का विवरण

भवानीपुर मोड़ के समीप देव की ओर से जा रहे एक खाली हाइवा गाड़ी के चालक ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अशोक सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिक्षक को कुचलने के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने लगा। कुछ दूरी पर देव प्रखंड कार्यालय के समीप हाइवा को छोड़कर चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर देव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल हाइवा को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की है। लोगों ने बताया कि अशोक सिंह शालीन और मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। वह सुबह विद्यालय में पढ़ाने के लिए साइकिल से जा रहे थे तभी अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। गाड़ी का चक्का उनके सिर पर चढ़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में हाइवा समेत अन्य भारी वाहन दौड़ते हैं। कई वाहनों को बिना पर्याप्त प्रशिक्षण वाले चालक भी चला रहे हैं, जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

✦शिक्षक अशोक सिंह की मौत कैसे हुई?−
शिक्षक अशोक सिंह को एक हाइवा गाड़ी ने कुचल दिया जब वह साइकिल से विद्यालय जा रहे थे।
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

Vikash Kumar

शॉर्ट बायो: विकास कुमार पिछले 14 वर्षों से जहानाबाद जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस विषयों के विशेषज्ञ पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं।


परिचय एवं अनुभव
विकास कुमार ने शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। 14 वर्षों के अपने अनुभव में उन्होंने स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और करियर विकल्पों तक विस्तृत कवरेज की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखने वाली रही है। वे शिक्षा जगत में नीतिगत बदलाव, नई शिक्षा नीति, परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, रिजल्ट विश्लेषण और प्रवेश प्रक्रियाओं जैसे जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं।


करियर का सफर
विकास ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। वहां उन्होंने शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग की। इससे उन्हें शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधे संवाद का अनुभव मिला। वर्ष 2013 में वे हिन्दुस्तान से जुड़े। यहां विभिन्न बीटों पर काम किया। यहां उन्होंने शिक्षा बीट को नई दृष्टि और गहराई दी। प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, यूपीएससी, रेलवे, राज्य स्तरीय भर्तियां आदि), रिजल्ट कवरेज और करियर गाइडेंस से जुड़ी उनकी रिपोर्टें व्यापक रूप से पढ़ी और सराही जाती रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विकास कुमार ने इंटर साइंस के बाद बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) तथा एमजेएमसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। पत्रकारिता की अकादमिक समझ और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन ने उन्हें गहन विश्लेषण और प्रभावी प्रस्तुति की क्षमता प्रदान की है।


पत्रकारिता और विजन
विकास का मानना है कि शिक्षा केवल सूचना नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सही समय पर सटीक, प्रमाणिक और मार्गदर्शक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने करियर को लेकर सही निर्णय ले सकें। वे शिक्षा से जुड़ी खबरों को सिर्फ रिपोर्ट नहीं करते बल्कि उन्हें संदर्भ, विश्लेषण और उपयोगिता के साथ प्रस्तुत करते हैं।


विशेषज्ञता
शिक्षा बीट (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय)
बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, रिजल्ट, एडमिशन एवं भर्ती प्रक्रियाएं
करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग
शिक्षा नीति एवं सरकारी योजनाएं
परीक्षा पैटर्न व ट्रेंड विश्लेषण

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsऔरंगाबादAurangabad News: भवानीपुर मोड़ के समीप हाइवा से कुचलकर शिक्षक की मौत