Aurangabad News: बस और ट्रक की टक्कर में घायल व्यवसायी की हुई मौत
Aurangabad News: बनारस में ही शव का हुआ दाह संस्कार, लोगों ने जताया शोकमीप रहने वाले हरिनारायण सोनी अपने घर पहुंच कर सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार हरि सोनी बनारस से रात करीब नौ बजे खुलने वाली...

Aurangabad News: औरंगाबाद शहर के धर्मशाला मोड़ के समीप रहने वाले हरिनारायण सोनी अपने घर पहुंच कर सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार हरि सोनी बनारस से रात करीब नौ बजे खुलने वाली हंसराज बस में सवार हुए थे। वह अपने कर्मी नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा निवासी कृष्णा सोनी के साथ जेवर संबंधी कार्यों को लेकर बनारस गए थे। वह बनारस से गढ़वा जाने वाली बस में सवार हो गए। रात करीब एक बजे उक्त बस औरंगाबाद पहुंची। ओवरब्रिज के समीप आवर हाइट बैरियर लगने की वजह से बस ओवर ब्रिज के उपर से आगे बढ़ी। एनएच-19 पर स्थित गायत्री मंदिर के सामने चालक ने बस को रोक दिया। बस को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में हरि सोनी बुरी तरह घायल हुए। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। साथ में रहे कर्मी कृष्णा सोनी भी घायल हुए जिनका इलाज सदर अस्पताल में और फिर जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में कर डिस्चार्ज कर दिया गया। हरि सोनी को इलाज के लिए बनारस ले जाया गया। गुरुवार की देर रात उनका ऑपरेशन हुआ और शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बताया गया कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनका बचना मुश्किल था। बनारस में ही परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
स्वर्ण-रजत व्यवसायियों का शोक
स्वर्ण-रजत व्यवसायियों ने दुकानें बंद रख जताया शोक शहर के बाइपास ओवरब्रिज के समीप बुधवार की देर रात हुई बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जेवर व्यवसायी 45 वर्षीय हरिनारायण सोनी की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह बनारस में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्व. घनश्याम सोनी के पुत्र हरिनारायण सोनी की पुरानी जीटी रोड स्थित बाजार में हरि ज्वेलर्स नाम से जेवर की दुकान है। वे कारोबार के सिलसिले में अक्सर बनारस आते-जाते थे। बुधवार की रात बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए बनारस ले जाया गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हरिनारायण सोनी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वर्ण-रजत व्यवसायी संघ, औरंगाबाद ने गहरा शोक व्यक्त किया। शहर के स्वर्ण-रजत व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। संघ के अध्यक्ष संजय सोनी, रिंकू सोनी और उदय सोनी ने बताया कि हरिनारायण सोनी अपने पीछे पत्नी रीना देवी और तीन पुत्रों हर्ष, हेमंत एवं सूर्यांश को छोड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि हरिनारायण पांच भाइयों में से एक थे।


