निजी अस्पताल में प्रसूता व नवजात की मौत, हंगामा

निजी अस्पताल में प्रसूता व नवजात की मौत, हंगामा

संक्षेप:

सड़क पर टायर जला कर किया गया हंगामा, शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन ले गए लाश स स स स स स स सस स स स स स स सस स

Aug 12, 2025 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

गोह थाना के रफीगंज रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार को प्रसव के दौरान प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच-68 को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी मो. साजन की पत्नी रोजी परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परिजन प्रसव के लिए रोजी को उक्त निजी अस्पताल में लाए थे। इलाज के दौरान चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर चिकित्सक ने उन्हें गया रेफर करने को कहा लेकिन कुछ देर में ही रोजी की मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने आनन-फानन में बोर्ड हटा दिया और वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. इरशाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। यह जाम दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चला, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को घर ले गए। इस वर्ष गोह में निजी अस्पतालों में कथित गलत इलाज से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन अधिकतर मामलों में आपसी सहमति से कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है।