Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTragic Accidents in Bihar 76-Year-Old Drowns and 80-Year-Old Social Worker Passes Away
कासमा में आहर में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

कासमा में आहर में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

संक्षेप:

औरंगाबाद / रफीगंज, हिटी। जिले के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा गम्हरिया गांव में मंगलवार की सुबह 76 वर्षीय जगन्नाथ यादव आहर में डूबकर मौत हो गए। मृतक अपने घर से सुबह टहलने या शौच के लिए निकले थे।...

Jan 13, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

जिले के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा गम्हरिया गांव में मंगलवार की सुबह 76 वर्षीय जगन्नाथ यादव आहर में डूबकर मौत हो गए। मृतक अपने घर से सुबह टहलने या शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे आहर में गिरकर डूब गए। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी और कासमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजन ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र की चार साल पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है, वहीं पत्नी, छोटे पुत्र और तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। कासमा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। रफीगंज में समाजसेवी के निधन पर शोक सभा रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज नगर पंचायत के उप चेयरमैन प्रतिनिधि दिलीप उर्फ कारू प्रसाद के पिता 80 वर्षीय प्रहलाद प्रसाद का बीमारी के कारण पैतृक घर डाकखाना गली में निधन हो गया। उनके निधन पर स्थानीय समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में आयोजित शोक सभा में चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा, थाना प्रभारी शंभू कुमार, पूर्व चेयरमैन डॉ. गुलाम साहिद, शंकर शौंडिक, हरेंद्र कुमार, योगेंद्र यादव, शोभा शर्मा, संजय चौरसिया, वार्ड पार्षद राजू मिश्र, नूरूल होदा खान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंत्री जी, मो. जसीम, अरुण कुमार, सूरज, राकेश कुमार, राजू गुप्ता, पवन प्रसाद, हरेंद्र सिंह, बिनय खत्री, शंभू गुप्ता, फहद शाही सहित कई समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।