सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात गाड़ी से कुचल कर मौत

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

नगर थाना क्षेत्र के कामा बीघा मोड़ के समीप घटी घटना घूम-घूम कर फल और जूस बेचने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कारू साव पैदल ही सड़क

सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात गाड़ी से कुचल कर मौत

अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामा बीघा निवासी 64 वर्षीय कारू साव के रूप में की गई है। वह ठेला पर घूम-घूम कर फल और जूस बेचने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कारू साव पैदल ही सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक करने के क्रम में उन्हें कुचल दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन चीखने चिल्लाने लगे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। गुरुवार को दाह संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

जम्होर थाना क्षेत्र में एक बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्होर थाना के बरौली गांव निवासी शंभू के पांच वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त बच्चा वहीं पर मौजूद था और इसी दौरान डिहरा की ओर से बालू लाद कर आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से बच्चे की वहीं मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर पर बालू लाद कर ओबरा ले जाया जा रहा था और चालक तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने यहां नारेबाजी की जिसकी सूचना पर जम्होर थाना पुलिस यहां पहुंची। जम्होर थानाध्यक्ष सूर्यवीर कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने साल के कारू साव की मौत हुई?
कारू साव 64 वर्षीय थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।