
थार की टक्कर से युवक की मौत, सैलून चलाकर करता था भरणपोषण, पेज 3 लीड
मंगलवार की शाम हुई थी घटना, बुधवार को इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौतम म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म
जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के तेंदुआ भूसौली गांव के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित थार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार को ट्रॉमा सेंटर बनारस में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तेंदुआ भूसौली गांव निवासी परशुराम ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पवन गांव के पास ही हेयर कटिंग सैलून चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था और सोमवार की शाम घर से सैलून जाने के लिए निकला था। सैलून के पास सड़क किनारे वह अपने एक दोस्त का इंतजार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित थार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि उक्त थार इससे पहले दमड़ी बिगहा गांव के पास एक बच्चे को भी टक्कर मार चुकी थी। बच्चे के घायल होने पर ग्रामीणों ने थार का पीछा किया तो चालक ने वाहन और तेज कर दिया और तेंदुआ भूसौली गांव के समीप पवन को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने थार को पकड़ लिया जिसके बाद नवीनगर थाना की पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। हादसे के बाद परिजन पवन को रेफरल अस्पताल नवीनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर बनारस लेकर गए जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सूचना मिलने पर नवीनगर थाना की पुलिस गांव पहुंची और आवश्यक पूछताछ व कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि पवन दो भाइयों में बड़ा था और उसकी दो बहनें हैं जबकि पिता गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर नाउर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र रजवार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना को दुखद बताया तथा जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त थार वाहन को जब्त कर लिया गया है और परिजनों के आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




