बाईक- स्कार्पियो की टक्कर मे बाईक चालक की मौत

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

रफीगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में सिक्योरिटी गार्ड उमेश यादव की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। उमेश यादव आरबीआर उच्च विद्यालय के एटीएम का गार्ड थे और उनकी पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाईक- स्कार्पियो की टक्कर मे बाईक चालक की मौत

रफीगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बुधवार की रात सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के लोहरा पंचायत के भठकुरहा गांव के विश्वनाथ यादव के 37 वर्षीय पुत्र उमेश यादव के रूप में की गई है।

घटनास्थल की जानकारी

वे वर्तमान में आरबीआर उच्च विद्यालय के ललिता सिनेमा हॉल के पास मकान बनाकर रह रहे थे। लगभग 10 वर्षो से एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन का गार्ड थे । मिली जानकारी के अनुसार वे रविवार की रात काम समाप्त कर 11-30 रात में बाईक से रफीगंज अपने आवास पर गये। कुछ काम से पुन बस स्टैंड की ओर जाने लगे। इसी बीच एक होटल के पास खडी स्कार्पियो गाडी अचानक दाये की ओर मोड दिया, जिससे जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

परिवार की स्थिति

अस्पताल परिसर मे मृतक के पत्नि और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल स्थल पहूंचे। पुलिस द्वारा वाहन की पहचान की जा रही है। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जिससे वाहन मालिक तक पहुंचना आसान हो गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुर्घटना कब हुई?
दुर्घटना बुधवार की रात हुई।
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

Vikash Kumar

शॉर्ट बायो: विकास कुमार पिछले 14 वर्षों से जहानाबाद जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस विषयों के विशेषज्ञ पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं।


परिचय एवं अनुभव
विकास कुमार ने शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। 14 वर्षों के अपने अनुभव में उन्होंने स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और करियर विकल्पों तक विस्तृत कवरेज की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखने वाली रही है। वे शिक्षा जगत में नीतिगत बदलाव, नई शिक्षा नीति, परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, रिजल्ट विश्लेषण और प्रवेश प्रक्रियाओं जैसे जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं।


करियर का सफर
विकास ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। वहां उन्होंने शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग की। इससे उन्हें शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधे संवाद का अनुभव मिला। वर्ष 2013 में वे हिन्दुस्तान से जुड़े। यहां विभिन्न बीटों पर काम किया। यहां उन्होंने शिक्षा बीट को नई दृष्टि और गहराई दी। प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, यूपीएससी, रेलवे, राज्य स्तरीय भर्तियां आदि), रिजल्ट कवरेज और करियर गाइडेंस से जुड़ी उनकी रिपोर्टें व्यापक रूप से पढ़ी और सराही जाती रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विकास कुमार ने इंटर साइंस के बाद बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) तथा एमजेएमसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। पत्रकारिता की अकादमिक समझ और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन ने उन्हें गहन विश्लेषण और प्रभावी प्रस्तुति की क्षमता प्रदान की है।


पत्रकारिता और विजन
विकास का मानना है कि शिक्षा केवल सूचना नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सही समय पर सटीक, प्रमाणिक और मार्गदर्शक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने करियर को लेकर सही निर्णय ले सकें। वे शिक्षा से जुड़ी खबरों को सिर्फ रिपोर्ट नहीं करते बल्कि उन्हें संदर्भ, विश्लेषण और उपयोगिता के साथ प्रस्तुत करते हैं।


विशेषज्ञता
शिक्षा बीट (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय)
बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, रिजल्ट, एडमिशन एवं भर्ती प्रक्रियाएं
करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग
शिक्षा नीति एवं सरकारी योजनाएं
परीक्षा पैटर्न व ट्रेंड विश्लेषण

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।